पाकिस्तान में दो रेलगाड़ियों में टक्कर में 14 मरे, 40 घायल (लीड-2)

इस्लामाबाद, 4 नवंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के कराची शहर में मंगलवार को एक यात्री रेलगाड़ी और माल गाड़ी की टक्कर में महिलाओं और बच्चों सहित 14 लोगों की मौत हो गई जबकि 45 से अधिक लोग घायल हो गए।

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक दुर्घटना जुमा गोठ रेलवे स्टेशन के पास एक मालगाड़ी अल्लामा इकबाल एक्सप्रेस से टकरा गई। ऐसा आरोप लगाया जा रहा है कि दुर्घटना चालक की लापरवाही की वजह से हुई।

इलाके के प्रमुख रेलवे अधिकारी आफताब अहमद मेमन ने कहा,"चालक ने रेड सिगनल का पालन नहीं किया और एक पार्सल रेलगाड़ी से जा टकराई।"

टेलीविजन चैनल 'जियो न्यूज' ने जिन्ना अस्पताल के डा. सीमी जमाली के हवाले से बताया कि अधिकांश घायलों को मामूली चोटें आई हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+