नशीले पदार्थो के बारे में जानकारी देने वालों को 25 लाख रूपये तक का पुरस्कार
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि जब्त किए गए अवैध पदार्थ की कुल कीमत का अधिकतम 20 फीसदी पुरस्कार स्वरुप दिया जाएगा। प्रत्येक मामले में यह राशि 25 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
यह योजना नकली दवाइयों, सौंदर्य प्रसाधन और चिकित्सकीय उपकरणों के मामले में लागू होगी। इस मामले में जानकारी देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications