ब्रिटिश शिखर सम्मेलन में उठेगा जेएलआर की आउटसोर्सिग का मुद्दा

यूनियन के अधिकारियों के अनुसार यद्यपि श्रमिक संगठन, टाटा मोटर्स को इस मौके पर बातचीत में शामिल नहीं करना चाहते, लेकिन वे जेएलआर उत्पादन के कुछ हिस्सों को भारत और चीन को आउटसोर्स करने की दीर्घकालिक योजना को लेकर सख्त विरोध दर्ज कराएंगे।

यह बैठक ऐसे समय पर बुलाई गई है, जब जेएलआर ने अपने एक कारखाने को वर्ष 2014 तक बंद करने की योजना की घोषणा की है। इस बैठक में सत्ताधारी लेबर पार्टी के 20 सांसदों के हिस्सा लेने की उम्मीद है। ये सांसद वेस्ट मिडलैंड और नार्थवेस्ट क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करेंगे।

ब्रिटेन के सबसे बड़े श्रमिक संगठन 'युनाइट' के क्षेत्रीय औद्योगिक संगठक डेज क्वि न ने मंगलवार को आईएएनएस से कहा, "जेएलआर के अपने उत्पादन व विकास की गतिविधियों को भारत व चीन को आउटसोर्स करने की योजना और चीन में संभावित एक उत्पादन इकाई से हम चिंतित हैं। इससे ब्रिटेन में जेएलआर पर एक दीर्घकालिक खतरा पैदा हो सकता है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+