निवेशकों को लुभाने के लिए मध्य प्रदेश के उद्योग मंत्री विदेश दौरे पर
प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के संसाधनों एवं संभावनाओं से विदेशी निवेशकों और प्रवासी भारतीयों को अवगत कराने और निवेश के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह दौरा हो रहा है। इस दौरान जनवरी 2010 में भोपाल में आयोजित होने वाली एनआरआई मीट और मार्च 2010 में आयोजित होने वाली इंदौर की ग्लोबल इंवेस्टर्स मीट से उद्यमियों को अवगत कराया जाएगा।
मध्य प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल ने सिंगापुर पहुंच चुका है और उसने वहां विदेशों में निवेश से संबंधित काम में लगी सरकारी एजेंसी इंटरनेशनल इंटरप्राइज सिंगापुर के अध्यक्ष चूआ तईक हिम की मौजूदगी में निवेशकों के साथ बैठक की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications