जनजातियों को विकास प्रक्रिया में शामिल करना जरूरी : प्रधानमंत्री
मनमोहन सिंह ने कहा, "राज्यों को जनजातीय समुदायों के जख्मों पर मरहम लगाने का प्रयास करना चाहिए। विकास प्रक्रिया से उनको जोड़ना बहुत महत्वपूर्ण है। परंतु यह शोषण का एक साधन नहीं बनना चाहिए न ही यह उनकी विशिष्ट पहचान या संस्कृति की कीमत पर होना चाहिए।"
राज्यों के मुख्यमंत्रियों तथा वन और जनजातीय विकास मंत्रियों के दो दिवसीय सम्मेलन के उद्घाटन के मौके पर बोलते हुए प्रधानमंत्री ने स्वीकार किया कि मध्य भारत के जनजातीय समुदाय शोषण का शिकार बनते आए हैं।
सम्मेलन का आयोजन वन अधिकार कानून, 2006 और जनजातीय विकास और कल्याण कार्यक्रमों के कार्यान्वयन की समीक्षा के लिए किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications