उड़ीसा नौका हादसा: 5 शव बरामद
महानंदा नदी के मनचेश्वर घाट पर नौका पलट गई थी। हादसे के तत्काल बाद 20 लोगों बचा लिया गया था। नौका पर सवार सभी लोग धबलेश्वर मंदिर जा रहे थे। दो शव मंगलवार दिन में और तीन शव देर रात बरामद किए गए।
कटक जिले के अथागढ़ के उप जिला अधिकारी अरविंद अग्रवाल ने बताया, "नौका पलटने के बाद से सभी शवों को बरामद कर लिया गया है। खोजी अभियान देर रात चलता रहा। तीन शवों को मंगलवार देर रात करीब 2.30 बजे बरामद किए गए।"
सभी शवों को पोस्टमार्टम किया जाएगा और इसके बाद इन्हें संबंधियों के हवाले कर दिया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications