अजहर के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज
कांग्रेस के इन दोनों नेताओं पर क्रिकेट खेलकर पडरौना विधानसभा सीट के उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी माहौल बनाने का आरोप है। उल्लेखनीय है कि आर.पी.एन. सिंह के कुशीनगर लोकसभा सीट से चुनाव जीतने के बाद पडरौना से उनके इस्तीफा देने के कारण यहां उपचुनाव हो रहा है। सिंह के परिवार की ही मोहिनी देवी यहां से कांग्रेस की प्रत्याशी हैं।
पडरौना कोतवाली प्रभारी वी.एस.चौहान ने बुधवार को आईएएनएस को बताया कि सांसद अजहर व केंद्रीय मंत्री सिंह के खिलाफ मंगलवार देर रात भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 188 के तहत आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है।
चौहान ने बताया कि बिना प्रशासन की अनुमित के शहर के उदित नारायण स्नातकोत्तर महाविद्यालय के परिसर में मंगलवार शाम को इन नेताओं ने कांग्रेस प्रत्याशी मोहिनी देवी के पक्ष में चुनावी माहौल बनाने के लिए क्रिकेट मैच खेला और लोगों से वोट मांगे। जिला प्रशासन से घटना का संज्ञान लेते हुए इसे आचार संहिता का उल्लंघन माना और इनके खिलाफ मामला दर्ज करने का निर्देश दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications