चांदीपुर परीक्षण रेंज में विस्फोट से 1 की मौत, 2 घायल
बालासोर के पुलिस अधीक्षक लेखा लोहानी ने कहा, "विस्फोट उस समय हुआ जब कुछ लोग विस्फोटक लोड कर रहे थे।"
सूत्रों के अनुसार यह दुर्घटना अपराह्न् लगभग पांच बजे घटी। घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
ज्ञात हो कि अक्टूबर महीने में बालासोर में चांदीपुर स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज (आईटीआर) से सतह से सतह पर मार करने वाली परमाणु सक्षम पृथ्वी-द्वितीय मिसाइल का सफलतापूर्वक दो बार परीक्षण किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications