दिल्ली मेट्रो आधुनिक भारत की उपलब्धि : रेड्डी
रेड्डी ने बताया कि मंत्रिमंडल ने चेन्नई मेट्रो रेल को मंजूरी दे दी है, जिसकी कुल लागत 14,600 करोड़ रुपये आएगी। यह केन्द्र और राज्य सरकार का संयुक्त उपक्रम होगा। इसके साथ ही बेंगलुरु मेट्रो रेल परियोजना को 9़5 किलोमीटर तक बढाने की मंजूरी दे दी गई है।
उन्होंने बताया कि मुम्बई मेट्रो गलियारे के तहत वरसोवा से घाटकोपर बरास्ता अंधेरी के लिए 471 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई है। वाईविलिटी गैप फंडिग लाइन-1 के तहत है। इसी तरह वाईविलिटी गैप फंडिग लाइन-2 के तहत घाटकोपर से मानखुर्द बरास्ता बांद्रा के लिए 1532 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। रेड्डी बुधवार को अपने मंत्रालय से संबंधित संसदीय सलाहकार समिति को संबोधित कर रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications