सोनभद्र में विस्फोटकों के साथ एक नक्सली गिरफ्तार
लखनऊ, 4 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के सर्वाधिक नक्सल प्रभावित सोनभद्र जिले में विशेष कार्रवाई बल (एसओजी) ने छत्तीसगढ़ सीमा पर एक नक्सली को भारी मात्रा में विस्फोटकों के साथ गिरफ्तार किया है।
राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) बृजलाल ने बुधवार को लखनऊ में संवाददाताओं को बताया कि प्राप्त सूचना के आधार पर नक्सली नईम अख्तर को छत्तीसगढ़ सीमा पर स्थित सोनभद्र जिले के धोसड़ा गांव से मंगलवार देर रात गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से 8 डेटोनेटर, 20 जिलेटिन छड़ें, एक तमंचा व कुछ कारतूस बरामद किए गए हैं।
लाल के मुताबिक अख्तर ने पूछताछ में बताया कि वह नक्सली मुन्ना विश्वकर्मा संगठन का सक्रिय सदस्य है। वह संगठन को विस्फोटक पदार्थ पहुंचाने का काम करता था।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सली से पूछताछ जारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications