आतंकियों के शिविरों को नष्ट करने के लिए बांग्लादेश से कहेगा बीएसएफ
बांग्लादेश के पूर्वी हिस्से सिलहट में बुधवार को बीएसएफ और बीडीआर के वरिष्ठ अधिकारियों की शुरू हुई चार दिवसीय बैठक में घुसपैठ, सीमा संबंधी अपराधों और सीमा संबंधी अन्य समस्याओं से संयुक्त रूप से निपटने के लिए रणनीति अपनाने पर चर्चा होगी।
बीएसएफ के एक अधिकारी ने बांग्लादेश रवाना होने से पहले पत्रकारों को बताया, "यद्यपि बीडीआर और बांग्लादेशी सुरक्षा बलों ने इसके पहले वहां पनाह लिए भारतीय आतंकियों के खिलाफ कुछ कार्रवाई की है, लेकिन दक्षिण पूर्व बांग्लादेश के चित्तगांग हिल और सिलहट के अलावा अन्य इलाकों में अभी भी लगभग 90 शिविर बरकरार हैं।"
अधिकारी ने अपना नाम न जाहिर करने की शर्त पर कहा, "भारत से लगी बांग्लादेश की सीमा में मूलरूप से असम, मणिपुर और त्रिपुरा से संबंधित आतंकियों के कुछ स्थायी तथा कुछ अस्थायी शिविर मौजूद हैं।"
सिलहट की बैठक के बाद भारत और बांग्लादेश के सीमा सुरक्षा बलों के बीच महानिदेशक स्तर की बातचीत होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications