झारखण्ड में अलग-अलग चुनाव लड़ेंगे भाजपा- जद (यु)
जद (यु) अध्यक्ष शरद यादव ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि अभी तक के मुताबिक जो बातचीत हुई है वह बेनतीजा रही है। सीटों के तालमेल पर सहमति नहीं सकी।
इसी बीच, पार्टी महासचिव जावेद रजा ने विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी के 19 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। उन्होंने कहा कि पार्टी वहां 22 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। शेष उम्मीदवारों की घोषणा बाद में की जाएगी।
भाजपा ने जद (यु) के इस फैसले पर आश्चर्य जताया है और इसे जद (यु) का एकतरफा फैसला बताया है। पार्टी के उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "मुझे दुख है इसका। जद (यु) ने एकतरफा घोषणा की। हमने उनकी मांग का सम्मान का करते हुए उनकी प्राथमिकता वाली सीटें छोड़ने की पेशकश की थी।"
भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "हम गठबंधन के साथ चुनाव लड़ना चाहते थे। गठबंधन में दलों की क्षमता के अनुसार सीटों का बंटवारा होता है। उनकी जितनी क्षमता है उससे अधिक सीटें देना हमारे लिए संभव नहीं है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications