जलवायु परिवर्तन पर अमेरिका और ईयू में वार्ता बहाल
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच इस बात पर सहमति बनी कि अगले महीने होने वाले कोपेनहेगन सम्मेलन से पहले एक समझौते पर पहुंचने के लिए प्रयासों को जारी रखा जाएगा।
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा कि दोनों पक्षों में बातचीत वर्ष 2020 तक ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन में कटौती करने संबंधी एक समझौता करने पर केंद्रित थी।
ओबामा ने जलवायु परिवर्तन को कम करने के लक्ष्यों को स्वीकार किया। दोनों पक्ष इस बात को लेकर आशावान हैं कि 7-18 दिसंबर को कोपेनहेगन सम्मेलन से पहले एक समझौता हो जाएगा।
यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष जोसे मैनुएल बरोसो ने संवाददाताओं को बताया, "मैं इस विषय पर अब पहले से कहीं ज्यादा उत्साह में हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications