हुड्डा मंत्रिमंडल में शुक्रवार को शामिल होंगे नए मंत्री

राज्यपाल जगन्नाथ पहाड़िया नए मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि करीब आठ मंत्री शपथ ले सकते हैं।

सूत्रों के अनुसार शपथ लेने वालों में रणदीप सिंह सुरजेवाला, विनोद शर्मा, किरण चौधरी, अजय सिंह यादव और सावित्री जिंदल शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा तीन-चार नए चेहरे हो सकते हैं।

हरियाणा मंत्रिपरिषद में संवैधानिक तौर पर मुख्यमंत्री सहित 14 से ज्यादा सदस्य नहीं हो सकते। इस बार चूंकि कांग्रेस 40 सीटें ही जीतने में सफल रही है इसलिए उसे सात निर्दलियों और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के एक सदस्य से भी समर्थन हासिल करना पड़ा। ऐसे में हुड्डा इनमें से कुछ विधायकों को अपने मंत्रिमंडल में शामिल कर उन्हें संतुष्ट करना चाहेंगे।

हुड्डा की पिछली सरकार में शामिल 10 मंत्रियों में पांच विधानसभा चुनाव हार गए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+