ईरान में सुन्नी विद्रोही को फांसी : रिपोर्ट
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी गुलाम अली नकवी ने बताया, "जन्दुल्लाह के सदस्य अब्दुल हामिद रिगी को जाहेदान के मुख्य कारागार में फांसी दी गई।"
अधिकारी ने कहा कि रिगी को अपहरण सहित कई संगीन मामलों में दोषी ठहराया गया था। उसे ईरान के इस्लामी कानून के तहत फांसी की सजा दी गई थी।
गौरतलब है कि विगत जुलाई में भी जन्दुल्लाह के 13 सदस्यों को इन्हीं आरोपों में फांसी दी गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications