पायलटों को लेजर से निशाना बनाने वाले अमेरिकी को सजा
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार पायलटों को लेजर से निशाना बनाकर उड़ान कार्य में बाधा डालने के कारण अमेरिका में सजा पाने वाला डाना क्रिश्चियन वेल्च (37 वर्ष) पहला व्यक्ति है।
वेल्च ने 21 मई 2008 को हवाई अड्डे पर उतरते समय दो विमानों को लेजर बीम से निशाना बनाया। यूनाइटेड एयरलाइंस के पहले विमान में 180 यात्री सवार थे, जबकि दूसरे में 80 लोग सवार थे। लेजर बीम यूनाइटेड एयरलाइंस के एक पायलट की आंख पर पड़ी और वह थोड़े समय के लिए अंधा हो गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications