चाय व मसालों का ब्रांड बन सकता है भारत : सिंधिया
सिंधिया ने यहां बुधवार को कहा, "चाय व मसाले के क्षेत्र में देश ब्रांड के रूप में उभर सकता है। हमें अपना स्थान खुद हासिल करना है। इसके लिए कड़ी मेहनत और रणनीति की आवश्यकता है।"
भारत चैंबर ऑफ कामर्स की ओर से यहां आयोजित एक संगोष्ठी में सिंधिया ने कहा, "देश में प्रति वर्ष 98 करोड़ किलोग्राम चाय का उत्पादन होता है। इसमें से 20 करोड़ किलोग्राम चाय हम निर्यात करते हैं।"
सिंधिया ने इस बात पर भी जोर दिया कि वैश्विक बाजार में प्रतिस्पर्धा करने के लिए चाय क्षेत्र को 'टी बैग' जैसे मूल्य वर्धित उत्पादों पर ध्यान देना चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications