केरल में नाव पलटने से 8 बच्चों की मौत
कोझीकोड से 25 किलोमीटर दूर मालाप्पुरम में अरिकोड के नजदीक हुई इस दुर्घटना में मूरकानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छह छात्रों और दो छात्राओं की मौत हो गई। नाव पर करीब 30 लोग सवार थे।
छात्र विद्यालय में छुट्टी होने के बाद नाव से नदी पार कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान नाव बीच नदी में पलट गई। दुर्घटना होते ही लोगों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू कर दिया जिसकी वजह से कई बच्चों को लिया गया।
जिले एक अधिकारी ने बताया कि चार छात्रों के लापता होने की खबर थी, लेकिन अब वे चारों अपने घरों को लौट गए हैं। इसके अलावा एक घायल छात्र को कोझीकोड मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उल्लेखनीय है कि केरल के थेक्कडी में 30 सितंबर को एक नाव पलट जाने की वजह से 45 पर्यटकों की मौत हो गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications