शीला दीक्षित के वादों का पूर्वोत्तर के छात्रों ने स्वागत किया
मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने मंगलवार को कहा कि दक्षिण दिल्ली में पूर्वोत्तर के छात्रों के लिए एक छात्रावास स्थापित किया जाएगा और आपातकालीन परिस्थितियों में छात्रों के लिए 24 घण्टे चलने वाली चार हेल्पलाइनें शुरु की जाएंगी।
पिछले सप्ताह राजधानी में पूर्वोत्तर समुदाय के खिलाफ बढ़ रहे अपराधों को लेकर पूर्वोत्तर के छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया था।
गौरतलब है कि बड़े पैमााने पर हुए विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने पुर्वोत्तर के छात्रों को अपना समर्थन दिया था। जिसके बाद दिल्ली की मुख्य मंत्री ने सार्वजनिक तौर पर पूर्वोत्तर समुदाय के लोगों को बेहतर सुरक्षा मुहैया कराने का आश्वासन दिया।
दिल्ली में पूर्वोत्तर समुदाय के लिए सहायता केंद्र चलाने वाले मधु चंद्रा ने आईएएनएस से कहा, "हम कुछ समय तक प्रतीक्षा करेंगे और देखेंगे कि ये फैसले कैसे लागू होते हैं ।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications