राज्यपाल ने कांग्रेस-राकांपा से जनादेश का सम्मान करने को कहा
सरकार गठन में हो रही देरी के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और शिव सेना गठबंधन के नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को राज्यपाल से मुलाकात कर राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की मांग की।
राज्यपाल ने मिलने आए विपक्षी गठबंधन के नेताओं को बताया, "मैंने मनोनीत मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण और राकांपा नेताओं छगन भुजबल और आर. आर. पाटिल को मंगलवार को याद दिलाया था कि महाराष्ट्र की जनता ने आपके पक्ष में जनादेश दिया है, इसलिए इस जनादेश का सम्मान करना और बगैर देरी के सरकार का गठन करना उनकी जिम्मेदारी है।"
उल्लेखनीय है कि जमीर ने मंगलवार को चव्हाण और भुजबल से अलग-अलग मुलाकात की थी और सरकार के गठन को लेकर जारी गतिरोध दूर करने का प्रयास किया था लेकिन वह उसमें असफल रहें क्योंकि दोनों पक्ष अपनी-अपनी बातों पर अड़े रहे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications