पवार के बयान की भाजपा ने की निंदा, कांग्रेस उतरी बचाव में

उल्लेखनीय है कि बुधवार को एक कार्यक्रम के दौरान पवार से जब पत्रकारों ने पूछा कि क्या आपको लगता है कि अगले तीन महीनों में महंगाई कम होगी, इसके जवाब में उन्होंने कहा, "यह कहना फिलहाल कठिन है लेकिन रबी की फसलों की कटाई के बाद स्थितियां बदलेंगी।"

भाजपा ने पवार के इस बयान की भर्त्सना की है। पार्टी प्रवक्ता प्रकाश जावडेकर ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "कृषि मंत्री का मंहगाई जैसे विषय पर बयान देना उचित नहीं है। यह सरकार यदि मंहगाई से राहत नहीं दे सकती तो कम से कम जनता के जख्मों पर नमक तो न छिड़के।"

उन्होंने कहा, "मंहगाई और बढ़ती है तो हम संसद में इसका जोरदार विरोध करेंगे। बयान देने के बजाय कृषि मंत्री इस्तीफा क्यों नहीं दे देते।"

उधर, कांग्रेस ने पवार का बचाव किया है। कांग्रेस प्रवक्ता शकील अहमद ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "पवार के बयान को गलत तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा है। उन्होंने जमीनी हकीकत बयान की है। कोई भी सरकार नहीं चाहती कि मंहगाई बढ़े। अनाज की कीमतों का मामला बेहद संवेदनशील है। हम किसानों को यह नहीं कह सकते कि वह मंहगा उत्पादन करें और सस्ते में बेचें।"

उन्होंने कहा, "महंगाई के लिए जमाखोरी और कालाबाजारी भी एक कारण है। इसकी रोकथाम की जिम्मेदारी राज्य सरकारों की है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+