इंदौर में महिला ने अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदकर जान दी
संयोगितागंज थाने के उप निरीक्षक प्रदीप वाल्टर ने बुधवार को आईएएनएस को बताया, "प्रेमलता नाम की महिला क्षय रोग का इलाज कराने महाराजा यशवंतराव अस्पताल में आई थी। उसने इलाज के लिए पर्चा भी बनवाया था परंतु अस्पताल में भर्ती नहीं हुई थी।"
प्रेमलता ने बुधवार की सुबह अस्पताल की तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications