नक्सलियों ने दो लोगों की हत्या की
पुलिस के अनुसार रायपुर से 450 किलोमीटर दूर दंतेवाड़ा जिले के जंगली क्षेत्र में सड़क किनारे बुधवार को दोनों आदिवासियों मारवी भीमा और मारवी चन्ना के शव पाए गए।
पुलिस अधीक्षक अमरेश मिश्रा (दंतेवाड़ा) ने आईएएनएस को बताया, "दोनों की हत्या मंगलवार रात धारदार हथियार से की गई। हत्या के बाद उनके शवों को सड़क किनारे फेंक दिया गया था।"
पुलिस का कहना है कि नक्सलियों ने आदिवासियों पर पुलिस का मुखबिर होने का आरोप लगाकर दोनों की हत्या कर दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications