अंतिम तिमाही में निर्यात में होगा सुधार : आनंद

यहां आर्थिक संपादकों के सम्मेलन में शर्मा ने कहा, "हम सुधार के रास्ते पर हैं। चालू वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही में हम सकारात्मक विकास दर्ज करेंगे।"

उन्होंने कहा, "हम 2014 तक वस्तु और सेवा क्षेत्र में देश के निर्यात को दोगुना और 2020 तक वैश्विक निर्यात बाजार में भी अपनी हिस्सेदारी दोगुनी करने के लक्ष्य को हासिल कर सकेंगे।"

इस सितंबर में देश का वस्तु निर्यात 13.8 फीसदी गिरकर 13.6 अरब डॉलर हो गया। पिछले 12 महीनों से देश के निर्यात में लगातार गिरावट का रुख है। मई महीने में निर्यात में सबसे ज्यादा 39.2 फीसदी की गिरावट आई थी।

शर्मा ने कहा कि निर्यातकों को उपलब्ध कराए गए प्रोत्साहन पैकेज का क्या असर पड़ा, इसी पड़ताल के लिए उनका विभाग एक सर्वेक्षण कराएगा और जरूरी हुआ तो अतिरिक्त सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि हालांकि देश में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के प्रवाह में निरंतरता बनी हुई है।

शर्मा ने कहा, "चालू वित्त वर्ष के पहले छह महीनों के दौरान हमने 15.3 अरब डॉलर के प्रत्यक्ष विदेशी निवेश हासिल किए और संचयी प्रत्यक्ष विदेशी निवेश बढ़कर 120 अरब डॉलर के स्तर को पार कर गया।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+