वियतनाम में समुद्री तूफान से 81 की मौत (लीड-1)
फू येन प्रांत की बाढ़, तूफान रोकथाम और नियंत्रण की एक आधिकारिक समिति ने बताया कि तूफान की वजह से कम से कम 81 लोगों की मौत हुई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार तूफान की वजह से कई लोग घायल हो गए।
तूफान से 9,000 से अधिक मकान क्षतिग्रस्त हो गए और फू येन तथा बिन्ह दिन्ह में हजारों लोग बेघर हो गए। रिपोर्टों के अनुसार फू येन प्रांत के बड़े हिस्से में बाढ़ का पानी भर गया है।
राष्ट्रीय मौसम विभाग की भविष्यवाणी में कहा गया है कि केंद्रीय प्रांतों में अब तूफान का दबाव घट रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications