महिला को 'अगवा' करने के विरोध में सिखों का प्रदर्शन
एक मुस्लिम लड़के द्वारा अमृत कौर का अपहरण किए जाने के बाद प्रदर्शनकारी काफी गुस्से में थे। जबकि पुलिस का कहना था कि दोनों वयस्क हैं और दोनों ने अपनी इच्छा से शादी कर ली।
सिख समुदाय के नेताओं ने पुलिस से कहा कि वह लड़की को उसके माता पिता को सौंप दे और दंपति को जम्मू ले आए। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के पुतले भी जलाए।
एक सिख नेता गुरुचरण सिंह ने कहा, "लड़की पर इस्लाम धर्म कबूलने के लिए दबाव डाला जा रहा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications