चौटाला ने एलनाबाद विधानसभा सीट से इस्तीफा दिया
विधानसभा के अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि चौटाला ने सिरसा जिले की एलनाबाद सीट से इस्तीफा देने के अपने फैसले के बारे में अवगत कराया और विधानसभा अध्यक्ष हरमोहिंदर सिंह चत्था ने बुधवार को उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया।
विधानसभा अध्यक्ष ने एलनाबाद सीट को रिक्त घोषित कर दिया है। चुनाव आयोग अगले महीने झारखंड विधानसभा चुनाव के साथ उस सीट के लिए भी उपचुनाव का आदेश दे सकता है।
चौटाला ने जींद जिले की उचानकलां सीट को बरकरार रखने का फैसला किया है। यह सीट उन्होंने हरियाणा के पूर्व वित्त मंत्री व कांग्रेस उम्मीदवार बीरेंद्र सिंह के खिलाफ मात्र 621 वोटों के अंतर से जीती थी। एलनाबाद सीट पर उन्होंने 16,400 वोट से जीत दर्ज कराई थी।
इनेलोद ने राज्य विधानसभा में 31 सीटें जीती हैं, लेकिन चौटाला के इस्तीफे के बाद विधानसभा में इनेलो के सदस्यों की संख्या 30 हो गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications