आंध्र प्रदेश में मृत पाई गई महिला मुक्केबाज, जांच के आदेश

अमरावती का शव हैदराबाद स्थित आंध्र प्रदेश खेल प्राधिकरण (एसएएपी) छात्रावास के कमरे से बरामद किया गया। ऐसा माना जा रहा है कि अमरावती ने नींद की गोलियां खाकर आत्महत्या की है। अमरावती साई सेंटर में तीन वर्षो से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही थीं।

राज्य के खेल मंत्री के. वेंकट रेड्डी ने एसएएपी प्रमुख को इस मामले की जांच का काम सौंपा है। खेल मंत्री ने बताया कि जांच की रिपोर्ट दो दिनों के भीतर आ जाएगी। इसके बाद सरकार अपने स्तर पर कार्रवाई करेगी।

पुलिस ने बताया कि अमरावती की मौत मंगलवार देर रात हुई है लेकिन पुलिस को इसकी जानकारी बुधवार सुबह अमरावती के कोच ओमकार यादव के माध्यम से मिली। यादव यह देखने अमरावती के कमरे में गए थे कि आखिरकार वह अभ्यास के लिए क्यों नहीं पहुंचीं।

पुलिस ने बताया कि अमरावती का शव उनके बिस्तर पर पड़ा था। हॉस्टल के उस कमरे में उल्टियां और खून के निशान पाए गए।

बहरहाल, अमरावती के परिजनों ने इसके लिए यादव को दोषी ठहराया है। अमरावती के भाई ने कहा, "मेरी बहन ने कई बार कहा था कि यादव उसकी बहुत आलोचना करते हैं और पदक नहीं जीत पाने के कारण उस पर ताने कसते हैं।"

पोस्टमार्टम के बाद अमरावती का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। अमरावती उन 16 मुक्केबाजों में शामिल थीं, जो एसएएपी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही थीं। घटना के वक्त वह अपने कमरे में अकेली थीं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+