रैगिंग के आरोप में 5 छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज
शहर के शाहपुर इलाके में स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज में सिविल डिप्लोमा प्रथम वर्ष के छात्र पवन कुमार को रैगिंग का विरोध करने पर कथित तृतीय वर्ष के पांच छात्रों की पिटाई से सिर पर गंभीर चोटें आईं हैं। सदर अस्पताल में भर्ती छात्र की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।
शाहपुर के थाना-प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बुधवार को आईएएनएस को बताया कि पांच वरिष्ठ छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। सभी फरार आरोपी छात्रों की तलाश की जा रही है।
पीड़ति छात्र का आरोप है कि मंगलवार को वरिष्ठ छात्रों ने कालेज में उसकी रैगिंग करते हुए जबरन सिरगेट पीने को कहा, तो उसने मना कर दिया। इस बात से खफा वरिष्ठ छात्र रात को छात्रावास आए वहां उन्होंने दरवाजा बंद करके उसकी बुरी तरह पिटाई की और जबरन सिगरेट पिलाई। इतना ही नहीं मुंह खोलने पर उन्होंने गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी।
उधर प्राचार्य डी.एन.सिंह ने आईएएनएस से कहा कि यह गंभीर मामला है। इसकी जांच के एक टीम गठित कर दी गई है। जांच में दोषी पाये जाने पर आरोपी वरिष्ठ छात्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications