रबी की बेहतर फसल से होगी महंगाई कम : अहलूवालिया
आर्थिक संपादकों के वार्षिक सम्मेलन में अहलूवालिया ने कहा, "अभी आप देख रहे हैं कि उस चीजों की कीमतों में वृद्धि हुई है जो संभवत: सूखे के कारण प्रभावित हुई है। वर्ष के अंत तक रबी की अच्छी फसल की संभावना को देखते हुए खाद्य पदार्थो की कीमतों में गिरावट आएगी।"
देश में सूखे और कुछ क्षेत्रों में बाढ़ के कारण खरीफ की फसल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है जिससे खाद्यान्नों की कीमत में 12.85 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है।
सरकारी अनुमानों के मुताबिक देश में चावल का उत्पादन 694.5 लाख टन रहने की उम्मीद है जो पिछले वर्ष की तुलना में करीब 150 लाख टन कम है।
अहलूवालिया ने कहा, "यद्यपि पिछले कुछ सप्ताहों से खाद्यान्नों की कीमतों में गिरावट शुरू हुई है लेकिन यह अब भी ज्यादा है।"
उन्होंने कहा, "हम खाद्यान्नों की उच्च कीमत को लेकर चिंतित हैं। इससे आम आदमी प्रभावित हो रहा है। इस कारण हम चिंतित हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications