शीला दीक्षित से मिले मांस व्यापारी, जारी रहेगी हड़ताल
दिल्ली मांस व्यापारी संघ के अध्यक्ष मोहम्मद अकील कुरैशी ने आईएएनएस से कहा, "हमने मुख्यमंत्री शीला दीक्षित से मुलाकात की है और अपनी 10 मांगें उनके सामने रखी हैं। उन्होंने निगम आयुक्त को मांगों पर विचार करने का निर्देश दिया है।"
उल्लेखनीय है कि निगम आयुक्त के साथ अगली बैठक शुक्रवार को होगी।
कुरैशी ने कहा कि बूचड़खाने को गाजीपुर स्थानांतरण किए जाने से मांस व्यापारी समुदाय के 50 फीसदी लोग बेरोजगार हो गए हैं।
गौरतलब है कि दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) और मांस व्यापारी संस्था के बीच पांच साल तक चली लंबी कानूनी लड़ाई के बाद 22 अक्टूबर को ईदगाह के पास स्थित बूचड़खाने को बंद कर दिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications