चंडीगढ़ में 2 नाइजीरियाई कोकीन के साथ गिरफ्तार
चंडीगढ़ अपराध शाखा की विशेष जांच सेल ने मंगलवार को 30 वर्षीय कोजी चिनोह और 36 वर्षीय कैलिस्टस अगुम्बा को शहर के अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया। दोनों व्यक्तियों के पास से 30-30 ग्राम कोकीन बरामद किया गया।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "हमने सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए सेक्टर 16 और 44 में जाल बिछाया। वे शहर में अपने ग्राहकों को कोकीन की आपूर्ति करने आए थे। अगुम्बा नोएडा में रह रहा था जबकि चिनोह के पते के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है। "
उन्होंने कहा कि वे वीजा और पासपोर्ट के बिना ही अवैध रूप से भारत में रह रहे थे। पूछताछ के दौरान स्थानीय और विदेशी दवा विक्रेताओं के बारे में जानकारी मिलने की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications