अफगान पुलिसकर्मी ने 5 ब्रिटिश सैनिकों की हत्या की
समाचार एजेंसी डीपीए ने रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि इस गोलीबारी में छह ब्रिटिश सैनिक घायल भी हो गए।
हेलमंद प्रांत के प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता दाउद अहमदी ने कहा," नाद अली जिले के शिना क्ले क्षेत्र में पांच ब्रिटिश सैनिक मारे गए थे।"
एक पुलिस अधिकारी ने कहा," हम नहीं जानते कि हमलावर तालिबान समूह का सदस्य था या इस कार्य के लिए उसे किसी ने प्रेरित किया था।"
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री गार्डन ब्राउन ने मारे गए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी है और सैनिकों की मौत को एक बड़ी क्षति करार दिया है।
गौरतलब है कि वर्ष 2001 से लेकर अब तक हेलमंद प्रांत में मरने वाले ब्रिटिश सैनिकों की संख्या 229 तक पहुंच गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications