बैंक के गार्ड की हत्या कर 5 लाख रुपये की लूट
पुलिस के अनुसार अन्य दिनों की भांति सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की अनहरी शाखा का सुरक्षा गार्ड सीताराम शर्मा बुधवार को सीतामढ़ी स्थित मुख्य शाखा से पांच लाख रुपये लेकर अनहरी शाखा आया था। बैंक के नजदीक पहले से घात लगाए अज्ञात लोगों ने बैंक में उसके प्रवेश के साथ ही उस पर गोली चला दी और रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गए। गोली लगने से सुरक्षा गार्ड की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
सीतामढ़ी के पुलिस अधीक्षक अनवर हुसैन ने बताया कि इस घटना में लुटेरों के हाथ पांच लाख रुपये लगे हैं। उन्होंने बताया कि लुटेरों के छुपने वाले स्थानों पर पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications