ईरानियों ने अमेरिकी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया
आईएसएनए न्यूज एजेंसी के मुताबिक तेहरान में पूर्व अमेरिकी दूतावास के सामने इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारियों ने दुनियाभर में अपनाई गई अमेरिकी नीतियों के खिलाफ रोष प्रदर्शित करते हुए नारे लगाए।
अमेरिकी दूतावास पर कब्जे के समय ईरानी छात्रों ने दावा किया था कि उन्हें कुछ ऐसे दस्तावेज मिले थे जिनसे खुलासा हुआ था कि अमेरिका ईरान के खिलाफ जासूसी कराता था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications