शेयर बाजारों ने की वापसी, सेंसेक्स 507 अंक उछला (राउंडअप)
इससे पहले आज सुबह बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 83.03 अंकों की बढ़त के साथ 15487.97 पर खुला। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 15,929.09 के उच्चतम और 15,487.97 के न्यूनतम स्तर तक कारोबार किया।
इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 3.40 अंकों की वृद्धि के साथ 4567.30 पर खुला। निफ्टी ने भी 4717.80 के उच्चतम और 4565.80 के न्यूनतम स्तर तक कारोबार किया।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 204.91 अंकों (3.54 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 5,994.40 पर बंद हुआ। स्मालकैप सूचकांक 147.29 अंकों (2.18 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 6,888.53 पर बंद हुआ।
कारोबार के दौरान बीएसई के सभी सेक्टरों के सूचकांक में तेजी देखी गई। बुधवार को जिस रियल्टी सेक्टर में सबसे ज्यादा 9.65 फीसदी की बढ़त देखी गई उसी सेक्टर में मंगलवार को सबसे ज्यादा 9.76 फीसदी की गिरावट आई थी। धातु सेक्टर में 5.36 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। उपभोक्ता वस्तु सूचकांक में सबसे कम 1.04 फीसदी की तेजी दर्ज की गई।
बीएसई में कारोबार का रुख सकारात्मक रहा और 1774 कंपनियों के शेयरों में तेजी जबकि 946 कंपनियों के शेयरों में गिरावट का रुख देखा गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications