मणिपुर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में आतंकवादी मारा गया
पुलिस प्रवक्ता ने कहा," वांगोई मारील क्षेत्र में गश्त कर रहे संयुक्त सुरक्षाबलों (पुलिस और सेना) की टीम पर अज्ञात अलगाववादियों के एक समूह ने हमला कर दिया। सुरक्षाबलों द्वारा की गई जवाबी गोलीबारी में एक आतंकवादी मारा गया।"
मुठभेड़ के बाद संयुक्त सुरक्षा बलों ने मारे गए आतंकवादी के शव को बरामद कर लिया।
एक अन्य घटना में असम राइफल्स के जवानों ने रविवार को इम्फाल के पूर्वी जिले में सानापत गांव के पास सात आतंकवादियों को मार गिराया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications