छत्तीसगढ़ में एम्स जैसे संस्थान का निर्माण कार्य अगले महीने शुरू होगा
रायपुर के तातीबंध इलाके में 'अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान' (एम्स) जैसा 960 बिस्तर वाला संस्थान शुरू होगा। प्रथम चरण में 15 महीने के अंदर 123 करोड़ रुपये की लागत से कॉलेज और होस्टल का निर्माण पूरा हो जाएगा।
द्वितीय चरण में 'सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पीटल कॉम्प्लेक्स' का निर्माण होगा। इसे पूरा होने में दो वर्ष का समय लगेगा। संस्थान का अपना नर्सिग कॉलेज भी होगा।
अधिकारियों का कहना है कि एक बार जब संस्थान का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा तो यह सरकार द्वारा संचालित यहां के सबसे बड़े 'डॉ. भीमराव अम्बेडकर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल' का स्थान ले लेगा।
'प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना' (पीएमएसएसवाई) के तहत इस संस्थान को शुरू किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications