सिमी के 4 सदस्य जबलपुर में गिरफ्तार

सिमी के चार सदस्यों के पकड़े जाने की पुष्टि एटीएस के प्रमुख पवन श्रीवास्तव और जबलपुर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक एम.आर. कृष्णा ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में की। उन्होंने बताया कि पकड़े गए सिमी के चारों सदस्यों का नाता इंडियन मुजाहिदीन से भी रहा है। चार में से एक शेख अफरोज गुजरात में हुए बम धमाकों का भी आरोपी है।

श्रीवास्तव ने बताया कि पकड़े गए चार में से दो अमजद और इनामुल रहमान खंडवा तथा शेष दो आजाद एवं शेख अफरोज जबलपुर के रहने वाले हैं। बीती रात एटीएस ने आपरेशन फंदा के तहत इन चारों को गोहलपुर थाना क्षेत्र के चार खंभा इलाके में पकड़ा।

पुलिस ने सिमी सदस्यों के पास से आपत्तिजनक साहित्य, आतंकी घटनाओं के दस्तावेज, जेहादी सीडी, संगठन को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए जुटाई गई धनराशि मिली है। पुलिस को आशंका है कि सिमी के सदस्य अपने साथियों की संख्या बढ़ाने की कोशिश में थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+