ईरान में भूकंप, 700 घायल (लीड-1)
तेहरान, 4 नवंबर (आईएएनएस)। ईरान के दक्षिणी बंदरगाहर शहर बंदर अब्बास तट पर बुधवार तड़के रिक्टर पैमाने पर 4.9 की तीव्रता वाले भूकंप में कम से कम 700 लोग घायल हो गए।
समाचार एजेंसी डीपीए ने सरकारी टेलीविजन के हवाले से खबर दी है कि भूकंप के बाद शहर में बिजली की आपूर्ति और टेलीफोन सेवाएं प्रभावित हुईं।
सरकारी समाचार एजेंसी इरना ने खबर दी है कि घायलों में ज्यादातर को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है लेकिन करीब 80 लोग अभी तक अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें ज्यादातर बुजुर्ग हैं जिन्हें ऐहतियात के तौर पर भर्ती रखा गया है।
अमेरिकी भू सर्वेक्षण विभाग के अनुसार तड़के 2.56 बजे आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.8 थी। भूकंप से किसी गंभीर नुकसान की अब तक कोई खबर नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications