दिल्ली टेबल टेनिस के 'पितामह' हुकम सिंह का निधन
हुकम सिंह का दिल्ली टेबल टेनिस संघ पर संपूर्ण नियंत्रण था। वह इस संघ के संयुक्त सचिव, सचिव, कोषाध्यक्ष और आयोजक सचिव थे। उनके घर का पता-6, बीडन पुरा, करोल बाग शहर में टेबल टेनिस का पर्यायवाची बन चुका था।
बंटवारे के समय पाकिस्तान (रावलपिंडी) से भारत आए हुकम सिंह ने 1952 में ऑल इंडिया रेडियो के इंजीनियरिंग डीविजन से नौकरी शुरू की थी। आकाशवाणी भवन में टेबल टेनिस की अंपायरिंग करते हुए उन्होंने इस खेल को बतौर खिलाड़ी अपने जीवन में उतारा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications