सुलह के लिए दिल्ली आ रहे हैं येदियुरप्पा
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष सदानंद गौड़ा ने इस संबंध में कहा, "केंद्रीय नेतृत्व ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन नहीं होगा। इसके बावजूद जो थोड़ी बहुत परेशानियां हैं, उनको दूर करने के लिए मुख्यमंत्री येदियुरप्पा दिल्ली पहुंच रहे हैं।"
असंतुष्ट गुट का नेतृत्व कर रहे कर्नाटक के पर्यटन मंत्री जनार्दन रेड्डी की बुधवार को वरिष्ठ भाजपा नेता सुषमा स्वराज से हुई मुलाकात के बारे में पूछे जाने पर गौड़ा ने कहा, "कोई भी असंतुष्ट अपनी बात रखने के लिए पार्टी के केंद्रीय नेताओं से मिल सकता है।"
गौड़ा ने कहा कि वह सरकार के नहीं संगठन के व्यक्ति हैं और यहां केंद्रीय नेताओं को राज्य की स्थिति से अवगत कराने के लिए आए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications