चिदंबरम से कैसे करें सुरक्षा की अपेक्षा: नकवी
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नकवी ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा, "चिदंबरम देश के गृह मंत्री है और वह ऐसे कार्यकम में जाते हैं जहां राष्ट्रीय गीत के खिलाफ प्रस्ताव पारित होता है। इसके बाद वह कहते हैं कि उन्हें जानकारी नहीं थी। ऐसे में उनसे देश के लोग सुरक्षा की अपेक्षा कैसे कर सकते हैं।"
गौरतलब है कि देवबंद में जमीयत-ए-उलेमा-ए-हिंद के अधिवेशन में वंदे मातरम् के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया गया था और इसी अधिवेशन में चिदंबरम ने शिरकत की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications