कोड़ा से पूछताछ की तैयारी में है प्रवर्तन निदेशालय
निदेशालय ने अस्पताल प्रबंधन से कहा है कि बिना उसे सूचना दिए कोड़ा को छुट्टी न दी जाए। कोड़ा को पेट दर्द, उल्टी और उच्च रक्त चाप की शिकायत के बाद मंगलवार को आपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
मंगलवार रात निदेशालय ने अस्पताल को एक पत्र भेजा जिसमें कोड़ा की सेहत और उनकी बीमारियों के बारे में रिपोर्ट मांगी गई है।
अपोलो अस्पताल के प्रवक्ता जावेद अख्तर ने बुधवार को आईएएनएस को बताया, "हमें प्रवर्तन निदेशालय की ओर से एक पत्र मिला है। हम कोड़ा के सेहत से जुड़ी रिपोर्ट आज निदेशालय को सौंप देंगे।"
सूत्रों के मुताबिक निदेशालय का एक दल कोड़ा से पूछताछ के लिए रांची पहुंचा है। कोड़ा को इस संबंध में एक नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए तलब किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications