सेना टीम को माफ कर देना चाहिए : चिदंबरम
बुधवार को जम्मू एवं कश्मीर दौरे पर पहुंचे चिदंबरम ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि तीनों सेनाओं का प्रतिनिधित्व करने वाली सेना (सर्विसेज) और जम्मू एवं कश्मीर टीमों के बीच श्रीनगर में ही दोबारा मैच कराने के लिए नई तारीख तय की जानी चाहिए।
चिदंबरम ने विस्थापित कश्मीरी पंडितों के लिए बनाए जा रहे फ्लैटों के निर्माणकार्य का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मंगलवार को सेना की टीम के श्रीनगर नहीं पहुंचने की घटना को लेकर उन्होंने रक्षा मंत्री ए.के. एंटनी से बात की है।
बकौल चिदंबरम, "मैंने सुना है कि सेना टीम ने बीसीसीआई से माफी मांगी है। बीसीसीआई को उसे माफ कर देना चाहिए और दोनों टीमों के बीच मैच कराने के लिए फिर से तारीख तय करनी चाहिए।"
उल्लेखनीय है कि सेना टीम को श्रीनगर में मेजबान जम्मू एवं कश्मीर की टीम के साथ मंगलवार से चार दिवसीय मैच खेलना था लेकिन सेना की टीम इस मैच के लिए श्रीनगर नहीं पहुंची।
इसे देखते हुए बीसीसीआई ने मंगलवार को ही त्वरित कार्रवाई करते हुए प्लेट वर्ग में खेल रही सेना टीम को तत्काल इस वर्ष रणजी चैम्पियनशिप से बाहर करने की घोषणा की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications