दलाई लामा की अरूणाचल यात्रा पर चीन से तनाव नहीं : भारत
दलाई लामा की आठ नवंबर को तय अरूणाचल प्रदेश यात्रा से दोनों देशों के संबंध प्रभावित होंगे या नहीं, संवाददाताओं के यह पूछे जाने पर विदेश सचिव निरुपमा राव ने कहा, "द्विपक्षीय संबंधों में कोई तनाव नहीं है।"
राव ने कहा कि इस मामले में भारत की स्थिति बहुत स्पष्ट है। पिछले पांच दशकों से देश में निर्वासित जीवन बिता रहे दलाई लामा भारत में कहीं भी जा सकते हैं। वह राजनीतिक गतिविधियों में शामिल नहीं हैं।
रक्षा अध्ययन और विश्लेषण संस्थान (आईडीएसए) में दक्षिण एशिया पर एक सेमिनार में चीन के साथ संबंधों को 'जटिल' बताते हुए राव ने कहा कि अनसुलझे मुद्दों के बावजूद भारत और चीन के संबंध आने वाले दिनों में अधिक गतिशील और प्रासंगिक होंगे।
राव ने संकेत दिया कि सीमा विवाद जैसे मुद्दों को सुलझने में कुछ समय लगेगा। इसके लिए दोनों देशों में और बड़ी राजनीतिक इच्छा की जरूरी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications