मेक्सिको में अगवा पत्रकार का शव मिला

समाचार एजेंसी ईएफई ने राज्य के अटार्नी जनरल कार्यालय के सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि 39 वर्षीय संवाददाता ब्लादीमीर अंतुना का शव एक मधुमेह क्लीनिक और खेल केंद्र के पीछे पाया गया। ब्लादीमीर अंतुना 'ई आई तिएंपो दी दुरांगो अखबार' के लिए काम करते थे। अंतुना को सोमवार सुबह अगवा कर लिया गया था।

उधर, अपराध संवाददाता इलिशियो बरून हरनैंडिज को सात नकाबपोशों द्वारा तोरेओन शहर में स्थित उनकेघर से अगवा कर लिया गया। घटना के समय उनकी पत्नी और दो पुत्रियां भी मौजूद थीं। अगले दिन उनका शव दुरांगो राज्य में एक सिंचाई नहर में पाया गया।

राष्ट्रीय सामाजिक संचार केंद्र के अनुसार मेक्सिको में इस वर्ष 59 पत्रकारों पर हमले हुए जिनमें तीन पत्रकारों की मौत हो गई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+