पाक में पुलिस को मिलेगा अमेरिकी प्रशिक्षण
स्थानीय समाचार पत्र 'द न्यूज इंटरनेशनल' के अनुसार अमेरिकी दूतावास के सहायक कानूनी अधिकारी कैरोल एम. स्नेगोवस्की ने पंजाब के पुलिस महानिरीक्षक तारिक सलीम डोगर से मंगलवार को लाहौर में मुलाकात की।
इस बैठक के दौरान पुलिस प्रशिक्षण और जांच के क्षेत्र में परस्पर सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की गई। स्नेगोवस्की ने बताया कि अमेरिका पंजाब पुलिस को तकनीकी सहयोग और प्रशिक्षण देगा।
अधिकारी ने कहा कि जांच शाखा को अत्याधुनिक बनाने के लिए आधुनिक जांच उपकरणों से सुसज्जित वाहन भी पुलिस को मुहैया कराए जाएंगे।
डोगर ने उम्मीद जताई कि प्रशिक्षण में अमेरिकी सहयोग से पुलिस अधिकारियों का पेशेवर कौशल बढ़ेगा जबकि अत्याधुनिक उपकरणों से लैस वाहनों से अपराधों की वज्ञानिक आधार पर जांच करने में मदद मिलेगी।
उल्लेखनीय है कि पंजाब में तालिबान आतंकवादी अब तक कई हमले कर चुके हैं। गत पांच अक्टूबर से पाकिस्तान के विभिन्न हिस्सों में हुए आतंकवादी हमलों में 200 से अधिक लोग मारे गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications