वंदे मातरम् के खिलाफ प्रस्ताव के बारे में जानकारी नहीं थी : चिदंबरम
चिदंबरम के निजी सचिव एम. ए. सिद्दिकी ने एक बयान में कहा, "मंत्री तीन नवंबर की सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच देवबंद स्थित जमीयत-ए-उलेमा-ए-हिंद में मौजूद थे। इस दौरान कोई प्रस्ताव पारित नहीं किया गया। जब वह बोले तो उन्हें वंदे मातरम् या महिला आरक्षण या सिनेमा और टेलीविजन के संबंध में किसी प्रस्ताव के बारे में जानकारी नहीं थी।"
सिद्दिकी ने कहा, "इसके अलावा चिदंबरम लिखित भाषण पढ़ रहे थे और लिखित भाषण से अलग कुछ कहने का मौका नहीं आया।"
गृह मंत्री की ओर से यह स्पष्टीकरण विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा वंदे मातरम् के खिलाफ पारित प्रस्ताव के विरोध में चिदंबरम द्वारा कुछ नहीं कहने को लेकर की गई आलोचना के बाद आया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications