उत्तर भारत में तापमान बढ़ने की संभावना: मौसम विभाग
आईएमडी के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "जम्मू-कश्मीर क्षेत्र के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ के बनने की वजह से दिल्ली और अन्य उत्तरी प्रदेशों के तापमान में वृद्धि हो रही है। बुधवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।"
राजधानी में बुधवार को न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से दो डिग्री अधिक है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो कि औसत से कुछ अधिक था।
अधिकारी ने कहा कि दोपहर के समय आकाश में कहीं-कहीं बादल छाए रहने की संभावना है लेकिन शाम तक पश्चिमी विक्षोभों के साफ हो जाने की उम्मीद है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications